: North
Maharashtra 

मुंबई: निकाय चुनावों से पहले नया स्लोगन; उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे

मुंबई: निकाय चुनावों से पहले नया स्लोगन; उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था कि 'बंटोगे तो कटोगे'। इतना ही ही पीएम मोदी ने स्लोगन दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं। अब महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मुंबई में एक नया स्लोगन सामने आया है। मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री के पास लगाए गए बैनर पर लिखा गया है कि उत्तर भारतीय, बंटोगे तो पिटोगे। यह बैनर उत्तर भारतीय सेना का है। गौरतलब हो कि ठाकरे ब्रदर्स स्थानीय निकाय चुनावों से पहले स्थानीय कार्ड खेल रहे हैं। मनसे ने पिछले दिनों हिंदी-मराठी विवाद को तूल दिया था।  
Read More...

Advertisement