मुंबई : समृद्धि महामार्ग से मुंबई तक का नया प्लान तैयार; 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए खर्च करेगा 6 हजार करोड़ रुपये

Mumbai: New plan ready for Samruddhi Mahamarg to Mumbai; MMRDA will spend ₹6,000 crore to build the 29.3-km road.

मुंबई : समृद्धि महामार्ग से मुंबई तक का नया प्लान तैयार; 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए खर्च करेगा 6 हजार करोड़ रुपये

समृद्धि महामार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द मुंबई तक पहुंचाने का नया प्लान तैयार हो गया है। नए प्लान के तहत मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने ठाणे के साकेत से आमने के बीच नई सड़क तैयार करने का फैसला लिया है। करीब 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। देश के सबसे हाईटेक हाईवे को मुंबई से कनेक्ट करने वाली सड़क का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एमएमआरडीए ने टेंडर आमंत्रित किया है। 29.3 किमी का मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग-3 यानि मुंबई नाशिक हाईवे पर बनाया जाएगा।

मुंबई : समृद्धि महामार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द मुंबई तक पहुंचाने का नया प्लान तैयार हो गया है। नए प्लान के तहत मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने ठाणे के साकेत से आमने के बीच नई सड़क तैयार करने का फैसला लिया है। करीब 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। देश के सबसे हाईटेक हाईवे को मुंबई से कनेक्ट करने वाली सड़क का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एमएमआरडीए ने टेंडर आमंत्रित किया है। 29.3 किमी का मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग-3 यानि मुंबई नाशिक हाईवे पर बनाया जाएगा।

 

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

ये होगा फायदा
आमने से साकेत के बीच सड़क बनने से वाहन बगैर ट्रैफिक जाम में फंसे समृद्धि महामार्ग से उतरकर ठाणे तक पहुंच सकेंगे। ईस्टर्न फ्री वे का विस्तार ठाणे के आनंद नगर तक करने की शुरुआत हो गई है। 29.3 किमी लंबे एलिवेटेड रोड से उतरकर वाहन चालक ईस्टर्न एक्सप्रेस फ्री वे से आसानी से दक्षिण मुंबई तक पहुंच सकेंगे।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

मिलेंगे 2 विकल्प
इस रोड के बनने से मुंबई से नाशिक और शिर्डी जाने वाले भक्तों को भी ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। प्रोजेक्ट के पूरा होने से वाहन चालकों को नाशिक से मुंबई तक पहुंचने के लिए एक और मार्ग उपलब्ध होगा। फिलहाल, यात्री नाशिक की दिशा से पुराने नेशनल हाईवे के माध्यम से ठाणे, मुंबई तक पहुंचते है।

Read More कांग्रेस नेता नाना पटोले का महायुति पर हमला, महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...'

समृद्धि महामार्ग ने कम की दूरियां
समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के कई जिलों जैसे नागपुर, वर्धा, अमरावती, नासिक और ठाणे से होकर गुजरता है और अंततः मुंबई तक पहुंचता है। इस मार्ग को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक विकास को गति देना, विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाना और यात्रा के समय को कम करना है। समृद्धि महामार्ग के बनने से मुंबई से नागपुर तक की पूरी यात्रा का समय घटकर अब लगभग 8 घंटे हो गया है, और इससे पहले मुंबई- नासिक की यात्रा में भी समय कम लग रहा है। एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन स्थिति के लिए हर 5 किलोमीटर पर सीसीटीवी और मुफ्त टेलीफोन बूथ की सुविधा है।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

फ्रीवे का हो रहा विस्तार
अब लोगों की आसानी के लिए ईस्टर्न फ्री वे का विस्तार ठाणे तक किया जा रहा है। इसका निर्माण घाटकोपर के छेड़ा नगर से ठाणे के आनंद नगर के बीच हो रहा है। छेड़ा नगर से ठाणे तक बन रही सड़क की लंबाई 13 किमी है। यह 3 लेन का एलिवेटेड रोड 40 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर 2,682 करोड़ रुपये खर्च होगे। ईस्टर्न फ्री वे को नई सड़क से कनेक्ट किया जाएगा। इसके माध्यम से यात्री समृद्धि महामार्ग से उतरकर सीएसएमटी तक तेजी से पहुंच सकेंगे।

ट्रैफिक कम करने का हो रहा प्रयास
समृद्धि महामार्ग की शुरुआत ठाणे जिले के आमने के करीब से होती है। गाड़ियां आमने से पुराने नेशनल हाईवे के माध्यम से मुंबई तक पहुंचती है। समृद्धि से उतरने के बाद गाड़ियों को मुंबई या ठाणे तक पहुंचने में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। 29 किमी की दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को डेढ़ से 2 घंटे का समय पीक आवर में लग जाता है।

ईस्टर्न फ्रीवे से वाहन आ रहे मुंबई
समृद्धि महामार्ग खुलने के बाद से कम समय में दूसरे शहरों से अधिक गाड़िया मुंबई में प्रवेश करने लगी है, जिससे समृद्धि महामार्ग से मुंबई तक पहुचने में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन