ठाणे : संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के बाद बच्ची की मौत, परिवार के चार लोग बीमार

Thane: Girl dies, four family members fall ill after suspected food poisoning

ठाणे : संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के बाद बच्ची की मौत, परिवार के चार लोग बीमार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के बाद तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात भायंदर इलाके में हुई। मामले में भायंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि बच्ची के पिता ने चिकन खरीदा था, जिसे परिवार ने उबले अंडे, चावल और वड़ा पाव समेत अन्य खाद्य पदार्थों के साथ पकाया और खाया। 

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के बाद तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात भायंदर इलाके में हुई। मामले में भायंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि बच्ची के पिता ने चिकन खरीदा था, जिसे परिवार ने उबले अंडे, चावल और वड़ा पाव समेत अन्य खाद्य पदार्थों के साथ पकाया और खाया। 

 

Read More मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत

उन्होंने बताया कि भोजन के बाद, व्यक्ति की पत्नी, तीन, छह और आठ साल की तीन बेटियों और उसके साले ने मतली, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। खाना खाने के कुछ समय बाद उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का संदिग्ध कारण फूड प्वाइजनिंग बताया गया है।

Read More माहिम में मुंबई पब्लिक स्कूल माहिम बंद होने पर बवाल! सोशल एक्टिविस्ट गिरीश राउत ने उठाए सवाल

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के घर से खाने के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। कांबले ने कहा, 'हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, हमें बाजार से लाए गए चिकन से जहर होने का संदेह नहीं है। इसका कारण किसी अन्य स्रोत से जुड़ा हो सकता है, लेकिन रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण की पुष्टि हो पाएगी।'

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News