मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा

Mumbai: Sonu Sood emerged as a ray of hope for the affected people in difficult times; promised help to flood victims stranded in Punjab

मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा

अभिनेता सोनू सूद भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में किसी हीरो से कम नहीं हैं। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचाई है और इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ इलाकों में लोगों तक जरूरत के सामान पहुंचा दिए हैं, और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "हम पंजाब के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ मदद नहीं है, यह हमारा वादा है कि हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।

मुंबई : अभिनेता सोनू सूद भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में किसी हीरो से कम नहीं हैं। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचाई है और इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ इलाकों में लोगों तक जरूरत के सामान पहुंचा दिए हैं, और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "हम पंजाब के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ मदद नहीं है, यह हमारा वादा है कि हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।

 

Read More मुंबई के बाजारों में रमजान शुरू होते ही छाई रौनक... मस्जिद बंदर में उमड़ी लोगों की भीड़

उनकी यह बातें लोगों के दिलों को छू रही हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी सोनू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात काम किया था। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने तक, उन्होंने हर संभव मदद की थी। पंजाब में बाढ़ ने कई गांवों और कस्बों को प्रभावित किया है। घर, फसलें और आजीविका का नुकसान झेल रहे लोगों के लिए सोनू की यह पहल एक बड़ा सहारा है। उनकी टीम राहत सामग्री वितरित करने और जरूरी सहायता पहुंचाने में जुटी है।

Read More मुंबई : चप्पल चोरी रोकने के लिए अनोखा तरीका; सोशल मीडिया पर वायरल

सोनू सूद अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। 25 जुलाई 2020 को उन्होंने किसान की दो बेटियों की मदद की थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किसान की दो बेटियां खेत जोतती हुई दिखी थीं। सूद ने उस किसान परिवार को तुरंत एक ट्रैक्टर भिजवाया। 5 अगस्त 2020 को उन्होंने 101 मेडिकल छात्रों की मदद की। मास्को में फंसे छात्रों को चार्टर्ड उड़ान के जरिए सुरक्षित चेन्नई पहुंचाया। महामारी के दौरान प्रवासी कामगारों को उनकी नौकरी तलाशने के लिए वेबसाइट और ऐप लॉन्च किए।

Read More मुंबई: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन में भाग लिया... विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन