Sood
Mumbai 

मुंबई : सोनू सूद ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने की मांग की

मुंबई : सोनू सूद ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने की मांग की मशहूर अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने बुधवार को एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त रोक लगाने की मांग की।
Read More...
National 

नई दिल्ली : ED का एक्शन, उर्वशी, सोनू सूद, युवराज समेत कईयों की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली : ED का एक्शन, उर्वशी, सोनू सूद, युवराज समेत कईयों की संपत्ति जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला और सोनू सोदू समेत सात लोगों की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने अवैध ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet मामले में ये बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने प्रेस रिलीज के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की। ईडी ने अवैध ऑनलाइन बैटिंग एप मामले में दो पूर्व क्रिकेटर और पांच फिल्म एक्टर के खिलाफ एक्शन लिया है। ईडी ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत इस मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
Read More...
National 

मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा

मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा अभिनेता सोनू सूद भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में किसी हीरो से कम नहीं हैं। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचाई है और इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ इलाकों में लोगों तक जरूरत के सामान पहुंचा दिए हैं, और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "हम पंजाब के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ मदद नहीं है, यह हमारा वादा है कि हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।
Read More...

Advertisement