जलगांव : उपमुख्यमंत्री शिंदे का निजी सहायक बता 18 लोगों से ठगे 55 लाख रुपये, केस दर्ज

Jalgaon: 18 people cheated of Rs 55 lakh by posing as personal assistant of Deputy CM Shinde, case registered

जलगांव : उपमुख्यमंत्री शिंदे का निजी सहायक बता 18 लोगों से ठगे 55 लाख रुपये, केस दर्ज

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक व्यक्ति ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का निजी सहायक बताकर 18 लोगों से 55 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने व्यक्ति और उसकी पत्नी पर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलगांव के पचोरा निवासी हितेश रमेश संघवी और उनकी पत्नी अर्पिता संघवी ने लोगों को सरकारी नौकरी, टेंडर, म्हाडा के घर आदि दिलाने का वादा किया था।

जलगांव : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक व्यक्ति ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का निजी सहायक बताकर 18 लोगों से 55 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने व्यक्ति और उसकी पत्नी पर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलगांव के पचोरा निवासी हितेश रमेश संघवी और उनकी पत्नी अर्पिता संघवी ने लोगों को सरकारी नौकरी, टेंडर, म्हाडा के घर आदि दिलाने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि डेयरी व्यवसायी हर्षल बारी संघवी के संपर्क में आए, जिन्होंने उन्हें बताया कि वह उपमुख्यमंत्री के निजी सहायक हैं और दक्षिण मुंबई स्थित मंत्रालय में उनका कार्यालय है। बारी ने उन्हें म्हाडा के एक फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये और उनकी पत्नी के लिए रेलवे में नौकरी के लिए 7 लाख रुपये दिए।

 

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

अधिकारी ने बताया कि आरोपी लोगों को ठगने के लिए फर्जी लेटरहेड, दस्तावेज और नियुक्ति पत्र दिखाते थे। बारी ने उन्हें नवंबर 2024 से इस साल 8 अगस्त के बीच 13.38 लाख रुपये दिए थे। ठगे जाने का एहसास होने पर बारी ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि सांघवी दंपती के खिलाफ शनिपेठ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश