पालघर : धामणी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सूर्या नदी किनारे के 64 गांवों को अलर्ट

Palghar: Alert issued to 64 villages on the banks of Surya river after water was released from Dhamani dam

पालघर : धामणी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सूर्या नदी किनारे के 64 गांवों को अलर्ट

पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मीरा-भायंदर और वसई-विरार महानगरपालिकाओं को पानी की आपूर्ति करने वाला सूर्या प्रोजेक्ट के तहत बना धामणी बांध अब अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच गया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए, बांध प्रबंधन ने धामणी बांध के तीन गेट 40 सेंटीमीटर तक खोल दिए हैं। इससे सूर्या नदी में लगभग 3285 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

पालघर : पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मीरा-भायंदर और वसई-विरार महानगरपालिकाओं को पानी की आपूर्ति करने वाला सूर्या प्रोजेक्ट के तहत बना धामणी बांध अब अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच गया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए, बांध प्रबंधन ने धामणी बांध के तीन गेट 40 सेंटीमीटर तक खोल दिए हैं। इससे सूर्या नदी में लगभग 3285 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

 

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने डहाणू और पालघर तहसीलों के अंतर्गत सूर्या नदी  के किनारे बसे 64 से अधिक गांवों के लिए सतर्कता चेतावनी जारी की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी  दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

प्रशासन ने संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं। साथ ही, जलस्तर की लगातार निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगले 24 से 48 घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

Read More मुंबई : एनसीपी मंत्री छगन भुजबल और अन्य को बरी किए जाने को चुनौती; सुनवाई 28 अप्रैल तक स्थगित