मुंबई में कैब में महिला पायलट के साथ यौन उत्पीड़न... तीन पर केस दर्ज
Sexual harassment of a woman pilot in a cab in Mumbai... Case registered against three
1.jpeg)
महिला के अनुसार, कैब ड्राइवर ने 25 मिनट बाद रूट बदल दिया और दो पुरुषों को कैब में बैठने दिया। उनमें से एक पीछे की सीट पर उनके बगल में बैठा था। उसने ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जब उन्होंने चिल्लाया तो उसने धमकी दी और ड्राइवर ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कुछ दूरी के बाद आरोपियों ने हाईवे पर पुलिस चेकिंग देखी और दोनों यात्री कैब से उतरकर भाग गए। महिला ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि उसने दोनों को कैब में क्यों बैठने दिया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
मुंबई : एयरलाइन की एक महिला पायलट ने शहर में उबर कैब के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11.15 बजे तब हुई जब 28 वर्षीय महिला दक्षिण मुंबई से अपने घर घाटकोपर लौट रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नौसेना अधिकारी हैं, लेकिन सरकारी आवास न मिलने के कारण वह नौसेना आवासीय परिसर में रहते हैं, जबकि वह घाटकोपर में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात दक्षिण मुंबई के एक रेस्तरां में रात्रि भोजन के बाद उनके पति ने उनके लिए उबर कैब बुक की।