मुंबई : आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़पट्टी कब्जा करने को लेकर विवाद... एक व्यक्ति की मृत्यु, पांच आरोपी गिरफ्तार 

Mumbai: Dispute over illegal occupation of slum in unit number 32 of Aarey Colony... One person died, five accused arrested

मुंबई : आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़पट्टी कब्जा करने को लेकर विवाद... एक व्यक्ति की मृत्यु, पांच आरोपी गिरफ्तार 

आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी के विवाद से शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में फुरखान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। आरे पुलिस के अनुसार, यूनिट क्रमांक 32 में जौहरुद्दीन उर्फ 'बडा कालू' नामक व्यक्ति द्वारा अवैध झोपड़ियों का निर्माण कर उन्हें बेचा जाता था। इस धंधे में उसकी मां राझिया, भाई असरुद्दीन उर्फ अज्जू और भाभी आफरीन भी शामिल हैं। कालू पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। 

मुंबई : आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी के विवाद से शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में फुरखान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। आरे पुलिस के अनुसार, यूनिट क्रमांक 32 में जौहरुद्दीन उर्फ 'बडा कालू' नामक व्यक्ति द्वारा अवैध झोपड़ियों का निर्माण कर उन्हें बेचा जाता था। इस धंधे में उसकी मां राझिया, भाई असरुद्दीन उर्फ अज्जू और भाभी आफरीन भी शामिल हैं। कालू पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। 

बताया गया कि बड़ा कालू कुछ समय से तड़ीपार था और हाल ही में इलाके में वापस लौटा था। लौटते ही उसने यूनिट नंबर 32 में एक झोपड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसका फुरखान और उसके साथियों ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बडा कालू ने फुरखान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फुरखान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने फुरखान द्वारा तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

जिसमें नितेश पाल, अरबाज खान, राजेश वाघमारे और सनी राम हैं। जिसमें फुरखान की मृत्यु हो गई है, जबकि सनीराम को जख्मी अवस्था में अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में मितेश पाल, अरबाज खान और राजेश वाघमारे को आरे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि पहले मामले में पुलिस ने मां राझिया और भाभी आफरीन को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बडा कालू, उसकी मां राझिया, भाई असरुद्दीन, भाभी आफरीन और अन्य पर हत्या और हिंसा का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू