भायंदर : जेसल पार्क चौपाटी खराब स्थिति में... शौचालय के दरवाजे टूटे, यहां पर लाइट भी नहीं

Bhayander: Jesal Park Chowpatty in bad condition... Toilet doors are broken, there is no light here

भायंदर : जेसल पार्क चौपाटी खराब स्थिति में... शौचालय के दरवाजे टूटे, यहां पर लाइट भी नहीं

जेसल पार्क चौपाटी पर मनपा की अनदेखी के कारण यहां पर आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भायंदर (पूर्व) स्थित जेसल पार्क चौपाटी पर हर रोज काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। जेसल पार्क चौपाटी पर मनपा द्वारा योगा सेंटर चलाया जाता है, जहां पर सुबह एवं शाम के वक्त लोग योगा के लिए आते है। इस जगह के बगल की जगह पर ही दशक्रिया विधि की जाती है। योगा सेंटर की जगह पर लगे पतरे खराब हो चुके हैं और काफी खराब स्थिति में है।

भायंदर : जेसल पार्क चौपाटी पर मनपा की अनदेखी के कारण यहां पर आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भायंदर (पूर्व) स्थित जेसल पार्क चौपाटी पर हर रोज काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। जेसल पार्क चौपाटी पर मनपा द्वारा योगा सेंटर चलाया जाता है, जहां पर सुबह एवं शाम के वक्त लोग योगा के लिए आते है। इस जगह के बगल की जगह पर ही दशक्रिया विधि की जाती है। योगा सेंटर की जगह पर लगे पतरे खराब हो चुके हैं और काफी खराब स्थिति में है।

इसके अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए मनपा द्वारा ई शौचालय की सुविधा है, परन्तु इन शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं एवं यहां पर लाइट भी नहीं है। भाजपा नेता एवं पूर्व नगरसेवक रोहिदास पाटील ने इस संबंध मे मनपा को पत्र देकर इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। जेसल पार्क चौपाटी पर सुबह एवं शाम के वक्त लोग घूमने आते हैं इन लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इसलिए रोहिदास पाटील ने मनपा से अनुरोध किया है की इन समस्याओं का जल्द ही समाधान निकाले।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत