मुंबई में मनपा स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी... लगेंगे 2832 कैमरे बच्चों की होगी सुरक्षा

CCTV cameras will be installed in municipal schools in Mumbai... 2832 cameras will be installed to ensure safety of children

मुंबई में मनपा स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी... लगेंगे 2832 कैमरे बच्चों की होगी सुरक्षा

मनपा प्रशासन ने शहरी इलाकों के स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का ठेका समर्थ सिक्युरिटी सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। मनपा ने चार साल के लिए सीसीटीवी लगाने और उसकी देखरेख तक की जिम्मेदारी ठेकेदार पर डाली है। मनपा के 123 स्कूलों में लग रही 2 832 सीसीटीवी पर कुल 18 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। 

मुंबई : छात्रों की सुरक्षा को लेकर मनपा प्रशासन ने मनपा स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के शहरी इलाकों के स्कूलों में पहले सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई है। शहर इलाकों के 123 स्कूलों में 2 हजार 832 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मनपा इन स्कूलों में सीसीटीवी लगाने पर कुल साढ़े 18 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

उल्लेखनीय है की मनपा के कुल लगभग 1100 इमारतों में 4 लाख बच्चों को शिक्षा दी जाती है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर समय समय पर सवाल खड़ा किया जाता रहा है। मनपा प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर पिछले कई सालों से स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जाने की योजना बना रही थी। मनपा प्रशासन ने अब मुंबई के शहरी इलाकों के 123 स्कूलों मे सीसीटीवी लगाने का निणर्य लिया है।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

मनपा प्रशासन ने शहरी इलाकों के स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का ठेका समर्थ सिक्युरिटी सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। मनपा ने चार साल के लिए सीसीटीवी लगाने और उसकी देखरेख तक की जिम्मेदारी ठेकेदार पर डाली है। मनपा के 123 स्कूलों में लग रही 2 832 सीसीटीवी पर कुल 18 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। 

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मनपा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी महत्वपूर्ण सुविधा होगी। स्कूलों में बच्चों पर नजर रखने और किसी तरह के अपराध की घटनाओं पर लगाम लगेगी। मनपा स्कूल के प्रत्येक भवन में आवश्यकतानुसार कैमरे लगाये जायेंगे। पहले टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी कर मार्च, 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य था.

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी हो गयी है. साथ ही लोकसभा चुनाव होने के कारण सभी प्रक्रिया रुक गईं। अब विधानसभा चुनाव से पहले कैमरे लगाने के काम को मूर्त रूप दे दिया जाएगा। कहां लगेगा सीसीटीवी मनपा स्कूल भवनों के प्रवेश द्वार के पास, प्रत्येक मंजिल की लॉबी में कैमरे लगाए जाएंगे। स्कूल प्रिंसिपल के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश