’24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे में धमाका होगा’, मुंबई पुलिस को आई कॉल; आरोपी जौनपुर से अरेस्ट

'There will be blasts in Andheri-Kurla and Pune on June 24', calls received by Mumbai Police; Accused arrested from Jaunpur...

’24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे में धमाका होगा’, मुंबई पुलिस को आई कॉल; आरोपी जौनपुर से अरेस्ट

आखिर युवक ने ऐसा फोन क्यों किया था? मुंबई पुलिस यह जानने में जुटी हुई है. मुंबई पुलिस के अफसरों ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी.

’24 जून को मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाका (Bomb Blast) होने वाला है. साथ ही पुणे में भी धमाका किया जाएगा.’ एक शख्स ने मुंबई पुलिस (Mumbai police) को फोन करके यह धमकी दी. इस कॉल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मुंबई पुलिस ने अपने खबरियों को एक्टिवेट किया. इसके बाद पुलिस को पता लगा कि धमकी देने वाला शख्स उत्तर प्रदेश का है......Threat calls received by Mumbai Police...

मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी को जौनपुर से अरेस्ट कर लिया है. आरोपी शख्स का नाम दरवेश राजभर है. पुलिस अफसरों के मुताबिक,उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड ली जाएगी.दरवेश राजभर ने धमकी क्यों दी? इसको लेकर पूछताछ की जा रही है. युवक के बारे में जानकारी मिलते ही मुम्बई पुलिस की एक टीम कल ही फ्लाइट से यूपी पहुंच गई थी......Threat calls received by Mumbai Police...

Read More मुंबई: राहुल गांधी दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता मामले में सही सवाल उठा रहे हैं : भाई जगताप

mumbai-police (1)

Read More मुंबई: एक और मुंबई बसाने की तैयारी, 124 गांवों को मिलाकर बनेगी सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी, नवी मुंबई और अटल सेतु से कनेक्टिविटी

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉलर ने सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल को कॉल करके दावा किया कि 24 जून की शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाका होने वाला है. इतना ही नहीं कॉलर ने कहा कि उसे दो लाख रुपये चाहिए. अगर ये रकम उसे मिलती है तो वह धमाके को रोक सकता है...Threat calls received by Mumbai Police...

Read More मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार

कॉलर ने दावा किया कि पुणे में भी बम धमाका होने वाले है. यह धमाका वह ख़ुद करवा रहा है. इसके लिए उसे किसी से 2 करोड़ रुपये मिले हैं. अगर इसे 2 लाख और मिल जाएगा तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया निकल जाएगा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉलर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है......Threat calls received by Mumbai Police...

Read More मुंबई : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फ्रांसीसी महिला से 98 लाख रुपये की कथित हीरा खरीद धोखाधड़ी

पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 505(1)(B), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, युवक से पूछताछ के बाद ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. वहीं, इस पर यूपी पुलिस के अफसरों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.......Threat calls received by Mumbai Police...