कलवा ठाणे में नकली पुलिस बन कर की ठगी... केस दर्ज

Fraud by posing as fake police in Kalwa Thane... Case registered

कलवा ठाणे में नकली पुलिस बन कर की ठगी... केस दर्ज

ठाणे में एक बार फिर नकली पुलिस द्वारा लोगों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया हैं। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को पुलिस बताकर लाखों रुपए कीमत के चेन और अंगूठी की ठगी कर ली है। शिकायत मिलने पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ भादंवि की धारा 420,170,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलवा ठाणे के रहने वाले भुपेद्र चनाप्पा नाईक (59) अपने निजी काम के लिए सुबह करीब 9 बजे भिवंडी की ओर आ रहे थे।

ठाणे : ठाणे में एक बार फिर नकली पुलिस द्वारा लोगों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया हैं। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को पुलिस बताकर लाखों रुपए कीमत के चेन और अंगूठी की ठगी कर ली है। शिकायत मिलने पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ भादंवि की धारा 420,170,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलवा ठाणे के रहने वाले भुपेद्र चनाप्पा नाईक (59) अपने निजी काम के लिए सुबह करीब 9 बजे भिवंडी की ओर आ रहे थे।

मानकोली उड़ान पुल के पहले भिवंडी मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें रोका और कहा कि हम लोग पुलिस वाले है, आगे चोर सक्रिय हैं। आप अपनी चेन और अंगूठी निकाल कर रख लो। इस प्रकार उन्हें बोलते हुए विश्वास में लेकर बड़ी चलाकी से सोने का आभूषण चोरी कर लिया हैं। कुछ समय उपरांत जानकारी मिलने पर भूपेन्द्र नाईक ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

Read More मीरा भायंदर शहर में रास्तों की दुर्दशा...

मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे है। गौरतलब है कि विगत 6 माह से मुंबई-नासिक हाइवे पर नकली पुलिस द्वारा लोगों को ठगे जाने की घटनाएं घटित हो रही हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद राहगीर नकली पुलिस के झांसे में आकर अपने कीमती जेवरात गवां रहे हैं। पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने हाइवे पर चलने वाले लोगों से आह्वान किया है कि नकली पुलिस के बहकावे में कदापि न आएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। कोई भी पुलिसकर्मी अगर तहकीकात करता है तो संबंधित कंट्रोल रूम से उसकी शिनाख्त जरूर करें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Read More वसई : पार्षद के घर से ₹4 लाख मूल्य के सोने के आभूषण चुराने का संदेह; घरेलू सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज