घरेलू हिंसा मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने राधे मां को किया बरी... 8 साल पहले लगा था घरेलू हिंसा का आरोप

Radhe Ma was acquitted by the Mumbai Sessions Court in the domestic violence case.

घरेलू हिंसा मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने राधे मां को किया बरी... 8 साल पहले लगा था घरेलू हिंसा का आरोप

घरेलू हिंसा के मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने राधे मां को आरोप मुक्त करते हुए बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके और कथित पीड़िता के बीच कोई घरेलू संबंध नहीं था। बता दें कि आठ साल पहले राधे मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था।

मुंबई : घरेलू हिंसा के मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने राधे मां को आरोप मुक्त करते हुए बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके और कथित पीड़िता के बीच कोई घरेलू संबंध नहीं था। बता दें कि आठ साल पहले राधे मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था।

38 साल की शिकायतकर्ता महिला ने 2014 में राधे मां, उनके पति और परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनके ससुराल वालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था और राधे मां के कहने पर दहेज की मांग की थी। 

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान