कुछ खाने की क्रेविंग के बाद ...जब आधी रात को पकड़ी गई जाह्नवी कपूर की चोरी

Jhanvi Kapoor's theft was caught in the middle of the night after some food cravings

कुछ खाने की क्रेविंग के बाद ...जब आधी रात को पकड़ी गई जाह्नवी कपूर की चोरी

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बबाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वरुण धवन के साथ वो इस फिल्म में नजर आएंगी. सेट से दोनों के तमाम फोटो वीडियो मस्ती करते वायरल हो रही हैं. वहीं अब जाह्नवी कपूर ने अपनी एक रील शेयर की है, जिसमें उनकता बेहद मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है. आधी रात कुछ खाने की क्रेविंग के बाद किसी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर देखिए जाह्नवी के ये बहाने. 

इस वीडियो में जाह्नवी पकड़े जाने के बाद बहाने बनाते हुए नजर आ रही हैं. दरअसल जाह्नवी किसी वायरल वीडियो पर रील बनाती नजर आ रही हैं. जाह्नवी इस अंदाज में बेहद क्यूट लग रही हैं और फैंस भी उनका ये वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं. जाह्नवी इससे भी अपने कई वीडियो और रील इंस्टाग्राम से शेयर कर चुकी हैं. जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. 

Read More सवाई माधोपुर में ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया; बड़ा हादसा टल गया

फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' जल्द रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेन कर रहे हैं. 

Read More मुंबई : सीरियल ट्रेन धमाकों के मामले में 9 साल जेल में रहने वाले डॉ. वाहिद दीन मोहम्मद शेख ने 9 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की

जाह्नवी कपूर के अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'मिली', 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मेसेज मही' है. 'मिली' फिल्म साल 2019 में आई मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है. फिल्म को माथुकुट्टी जेवियर डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं जाह्नवी के पिता बोनी कपूर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. मनोज पाहवा और सनी कौशल इस फिल्म में जाह्नवी के साथ नजर आएंगे. 

Read More  नवी मुंबई : मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस विवाद में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या

 

Read More मुंबई : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News