सायन : महिला ने पहले अफेयर, फिर 5 लाख मांगे, नहीं दिया तो बिजनेसमैन को पीटा...

Sion: The woman first had an affair, then asked for 5 lakhs, if not given, then beat up the businessman ...

सायन : महिला ने पहले अफेयर, फिर 5 लाख मांगे, नहीं दिया तो बिजनेसमैन को पीटा...

मुंबई : एक व्यवसायी से अवैध संबंध रखने वाली एक महिला ने पहले तो सायन में उसके कार्यालय से दो बाउंसरों की मदद से उसका अपहरण किया. फिर एक फ्लैट में उसकी जमकर पिटाई करने के बाद 2 लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये नकद लेने के बाद उसे छोड़ा.

पुलिस ने गुरुवार को संजना राठौड़ (22) और दो बाउंसरों- अजय जाधव (27) और फोरमैन सैनी (23) को आईपीसी की धाराओं के तहत अपहरण, गलत तरीके से कैद में रखने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया. धारावी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय खंडालगांवकर ने बताया कि तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Read More मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी

खबर के मुताबिक डोंबिवली के व्यवसायी एस. गायकवाड़ का लेबल निर्माण का व्यापार है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि वह महिला संजना राठौड़ (22) से परिचित हैं. गायकवाड़ के महिला के साथ शारीरिक संबंध थे.

Read More मुंबई : पवई झील ओवरफ्लो, मुंबई में बारिश का असर

गायकवाड़ ने पुलिस को बताया कि वह उसे नियमित रूप से पैसे देता था, लेकिन संजना ने अधिक पैसे की मांग की और हाल ही में उससे 5 लाख रुपये देने के लिए कहा. जिसके बाद गायकवाड़ ने उससे सभी संबंध तोड़ लिए. उसके बाद महिला ने उसे विभिन्न सेलफोन नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया और उसे धमकी दी.

Read More ठाणे:  डॉक्टर बोले- कभी वापस नहीं आएंगे, छोड़ दिया शहर

18 जुलाई को जब गायकवाड़ अपने ऑफिस में थे तो संजना दो बाउंसरों के साथ सायन स्थित गायकवाड़ की फैक्ट्री में पहुंचीं. दोनों बाउंसरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी.

Read More मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, बीएमसी ने उठाया अब ये बड़ा कदम

कथित तौर पर संजना के कहने पर दोनों बाउंसरों ने उसे एक कार में बांध दिया और उसे ठाणे के एक फ्लैट में ले गए. जहां उन्होंने उसे जबरन बंद रखा, उसके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े दिए और फिर पैसे देने को कहा.

गायकवाड़ ने कहा है कि अगले दिन वे उसे कैब से एक एटीएम में ले गए. जहां उन्होंने उससे 60,000 रुपये ट्रांसफर करवाए और फिर उसे डोंबिवली में उसके घर ले गए. संजना और दो बाउंसर घर के नीचे उसका इंतजार करते रहे.

गायकवाड़ ने पुलिस को बताया है कि वह घर में तिजोरी से 2 लाख रुपये के सोने के गहने लाया और संजना को दिए. उस समय उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं. संजना ने उनको दो दिनों में शेष रकम का भुगतान करने को कहा और उसके बाद तीनों अपहरणकर्ता वापस चले गए. इसके बाद गायकवाड़ ने एफआईआर दर्ज करवाई.

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली