मानसून के दौरान पेड़ों से मुंबई के लोगों को खतरा, BMC ने जगह-जगह लगाए सावधानी वाले पोस्टर...

Trees threaten the people of Mumbai during monsoon, BMC put up cautionary posters...

मानसून के दौरान पेड़ों से मुंबई के लोगों को खतरा,  BMC ने जगह-जगह लगाए सावधानी वाले पोस्टर...

मुंबई : मुंबई में बीएमसी द्वारा शहर में सैकड़ों जर्जर स्थिति वाले इमारत को खतरनाक घोषित करने के बाद अब बीएमसी ने शहर में कुल 5000  पेड़ों को खतरनाक घोषित किया है. मुंबई में मानसून के दौरान पेड़ों के गिरने के चलते बीते कई सालों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं.

जिस वजह से कई लोगों की जानें गई हैं. दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए बीएमसी ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है. लोगों को दुर्घटना से सावधान करने के लिए बीएमसी ने शहर के हजारों पेड़ों पर पोस्टर चिपका दिया है. बीएमसी के इस पोस्टर में लोगों को सावधान करते हुए यह कहा गया है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे ना खड़े हो, अन्यथा यह जानलेवा और खतरनाक साबित हो सकता है.

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

कई सीसीटीवी वीडियो में देखा गया है कि पेड़ गिरने की घटना कितनी भयानक हो सकती है. मुंबई के चेंबूर इलाके में कांचन नाथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी कि अचानक नारियल का पेड़ उनके सिर पर गिर गया और मौके पर कंचन की मौत हो गई.

Read More मुंबई: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

वहीं दूसरी तरफ एक और विशालकाय पेड़ मुंबई की सड़क पर गिरता है और एक महिला उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचती है. खतरे का आभास होते ही महिला तुरंत भागती है और वक्त रहते बच जाती है. अगर महिला ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो कहीं ना कहीं दूसरी महिला के साथ भी कांचन जैसी दुर्घटना हो सकती थी.

Read More मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती

दरअसल मानसून के दौरान तेज बरसात के चलते मुंबई में पेड़ गिरने की घटनाएं ज्यादा होती हैं. इन घटनाओं के चपेट में आकर ना सिर्फ लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं बल्कि कुछ लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है.

Read More मुंबई : बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत

मुंबई में 5000 पेड़ों पर बीएमसी के तरफ से हिंदी और मराठी में पोस्टर लगाया गया है और लोगों को जागरूक करते हुए अपील किया गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे ना खड़े हो, अन्यथा यह जानलेवा और खतरनाक साबित हो सकता है.

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली