चर्नी रोड गिरगांव को जोड़ने वाले ब्रिज बनाने का रास्ता साफ़, 5 करोड़ 57 लाख  रूपये खर्च करेगी मनपा

The way to build a bridge connecting Charni Road Girgaum is cleared, the Municipality will spend Rs 5 crore 57 lakh

चर्नी रोड गिरगांव को जोड़ने वाले ब्रिज बनाने का रास्ता साफ़, 5 करोड़ 57 लाख  रूपये खर्च करेगी मनपा

मुंबई : चर्नी रोड स्टेशन से गिरगांव साहित्य संघ तक  बनाया गया ब्रिज जिसे चार साल पहले तोड़ा गया था अब यह ब्रिज बनाने का रास्ता साफ़ हो गया है। मनपा अब इस ब्रिज बनाने के लिए ठेकेदार नियुक्त किया है। 

मनपा ब्रिज बनाने के लिए  5 करोड़ 57 लाख रुपए खर्च करने का निणर्य लिया है।ब्रिज के बन जाने से  गिरगांव वासियों को चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा।

Read More मुंबई: राज ठाकरे के जन्मदिन पर MNS का बड़ा ऐलान, दोपहिया चालकों को ₹5 प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल

चर्नी  रोड स्टेशन के पास गिरगांव   जाने के लिए ब्रिज काफी उपयोगी बना हुआ था। हालांकि करीब 100 साल पुराने इस पुल को जर्जर हो जाने के बाद मनपा ने उसे ध्वस्त कर दिया था । ब्रिज के निर्माण में चार साल ठेका देने में लग गया।   

Read More BMC से क्यूआर कोड आईडी कार्ड मिलने के बाद भी फेरीवाले परेशान; पुलिस और बीएमसी के बीच समन्वय की कमी से उपजा भ्रम

जिसके चलते  गिरगांव से आने-जाने के लिए लोगो को बड़ा चक्कर लगाना पड़ता था। समय भी बर्बाद हो रहा था।  साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी। स्थानीय  रहवासी और यात्री  इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। चार साल बीत जाने के बबाद मनपा अब निविदा प्रक्रिया की और ठेकेदार की नियुक्ति की है।

Read More मुंबई: गैरहाजिर अफसरों पर प्रशासन का शिकंजा, एसआईआर अभियान में सख्ती

...इसलिए लिया गया था ब्रिज को तोड़ने का फैंसला

Read More मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

- 3 जुलाई, 2018 को अंधेरी में गोखले पुल के गिरने के बाद और  14 मार्च, 2019 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर के पास 'हिमालय' पुल गिरने से लोगो की गई जान के बाद मनपा  ने जर्जर ब्रिज को तोड़ने का निणर्य लिया और उसी में यह  ब्रिज तोड़ दिया गया था। 

- मनपा  ने मुंबई के  सभी पुलों का संरचनात्मक ऑडिट किया है और जहां आवश्यक हो उनकी मरम्मत की  और कुछ पुलों को ध्वस्त कर दिया गया था। नागरिकों की मांग के अनुसार नए ब्रिज  बनाए जा रहे हैं.

 

Related Posts