देश के कई राज्यों में बारिश बनी आफत, महाराष्ट्र में वैतरना नदी के तेज बहाव में फंसे 13 मजदूर…

देश के कई राज्यों में बारिश बनी आफत, महाराष्ट्र में वैतरना नदी के तेज बहाव में फंसे 13 मजदूर…

Rokthok Lekhani

Read More गोवंडी में मकान ढहने से दो लोग घायल, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में अलर्ट

महाराष्ट्र : देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बदतर हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई—वडोदरा हाईवे एक्सप्रेस वे बनाने के काम मे जुटे 13 मजदूर वैतरना नदी के तेज बहाव में फंस गए। हालात इतने बेकाबू रहे कि एनडीआरएफ भी मजदूरों को निकालने में असफल हुई।

Read More मुंबई : RHFL बैंक धोखाधड़ी मामला: CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की, चार आरोपी नामजद

इसी बीच पालघर जिलाधिकारी ने कोस्टगार्ड की मदद मांगी है।मजदूरों को एयरलिफ्ट करके बाहर निकालने के लिए कोस्टगार्ड से मदद मांगी गई है। दरअसल, मुंबई—वडोदरा हाईवे एक्सप्रेस वे बनाने के चल रहे काम में एक हिस्सा वैतरना नदी के कोस्टल हिस्से में आता है।

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली

इस पर 13 मजदूर काम करने के लिए गए हुए थे। लेकिन पालघर में जारी मूसलाधार बारिश की वजह से वैतरना नदी ओवरफ्लो होकर बह रही है और पानी का बहाव तेज होने की वजह से ये 13 मजदूर फंसे गए हैं। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है।

Read More हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

आज मुंबई,ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश का तीसरा दिन है। इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे में बारिश को लेकर अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी बीच आज मानसून सीज़न का अब तक का सबसे बड़ा हाईटाइड है। दोपहर 12:36 बजे समंदर में 4.88 मीटर के हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान समंदर में 16 फ़ीट ऊंची लहरें उठेंगी।


Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश