16 MLA की अयोग्यता पर SC में होगी सुनवाई, शिंदे के भविष्य का होगा आज फैसला…

16 MLA की अयोग्यता पर SC में होगी सुनवाई, शिंदे के भविष्य का होगा आज फैसला…

Rokthok Lekhani

Read More क्या ठाकरे गुट में बड़ी टूट होने वाली है? 6 सांसदों के अलग होने की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

मुंबई : महाराष्ट्र की सियासी ड्रामे का आज बड़ा दिन है। बीते दिनों हुए महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा। डिप्टी स्पीकर द्वारा 16 बागी 16 विधायकों की अयोग्यता की नोटिस के खिलाफ एकनाथ शिंदे का खेमा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 11 जुलाई की डेट दी थी।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की बड़ी पहल, रेत पर जीरो रॉयल्टी पॉलिसी की घोषणा जल्द

इससे पहले हुई सुनवाई ने सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले पर 11 जुलाई तक की रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट में डिप्टी स्पीकर के नोटिस को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। इस मामले में कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर, शिवसेना, केंद्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस को जवाब देने के लिए 11 जुलाई तक का समय दिया था।

Read More मुंबई : राम मंदिर डोनेशन विवाद पर उद्धव ठाकरे का ‘राम रक्षा’ आंदोलन, निष्पक्ष जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद डिप्टी स्पीकर ने अपना जवाब कोर्ट में दाखिल कर दिया है। डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने हलफनामा पेश करते हुए कहा- 16 बागी विधायकों को 48 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने 24 घंटे में बिना जवाब दिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा दी।

Read More पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान दुखद हादसा: दम घुटने से एक भक्त की मौत, 52 अन्य को बचाया गया

महाराष्ट्र में एकनाश शिंदे के नए सीएम बनने के बाद से अभी तक कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद ही एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट विस्तार को लेकर एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि अगर फैसला शिंदे खेमे के पक्ष में आया तो 13 जुलाई को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र में बगावत शुरू हो गई थी। एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक गुजरात और गुवाहाटी में इकट्टा हो गए थे। इस बीच तत्कालीन डिप्टी स्पीकर ज़ीरवाल ने 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी किया था जिन्होंने एकनाथ शिंदे के साथ बगावत की थी। जिन 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला होना है उसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का भी नाम शामिल है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News