मुंबई के पवई इलाके में सुपरमार्केट में लगी आग, कोई हताहत नहीं…
By: Rokthok Lekhani
On

Rokthok Lekhani
मुंबई : मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक सुपरमार्केट में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि पवई के हीरानंदानी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर हाइको सुपरमार्केट में सुबह सवा छह बजे आग लगी। मौके पर दमकल की कम से कम नौ गाड़ियां और अन्य उपकरण भेजे गए। अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कोई घायल नहीं हुआ।”
Today's Epaper
Tags:


