रिक्शा, टैक्सीचालकों की नहीं चलेगी मनमानी, ऑनललाइन शिकायत सुविधा होगी उपलब्ध…

रिक्शा, टैक्सीचालकों की नहीं चलेगी मनमानी, ऑनललाइन शिकायत सुविधा होगी उपलब्ध…


Rokthok Lekhani

मुंबई : रिक्शा, टैक्सी के साथ-साथ निजी यात्री बस चालकों की मनमानी अब नहीं चलेगी। उन पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए परिवहन विभाग (आरटीओ) ने ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इस प्रणाली में मोबाइल ऐप की सुविधा होगी। परिवहन आयुक्त कार्यालय के अनुसार तकनीकी समस्याओं के कारण मोबाइल ऐप होने में थोड़ा समय लगा लेकिन जल्द ही यात्रियों के लिए शिकायत सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Read More मुंबई: बांद्रा वेस्ट के हिल रोड पर एक इमारत में लगी आग, दमकल ने काबू पाया

यह जानकारी देते हुए यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से मनमानी करनेवाले वाहन चालकों के वाहन क्रमांक की तस्वीर भेजे जाने पर तत्काल संबंधित आरटीओ द्वारा दखल देकर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अक्सर रिक्शा और अन्य निजी परिवहन सेवा से जुड़े वाहनचालकों द्वारा अत्यधिक किराया वसूलने, यात्रियों को ले जाने से मना करने और बिना किसी कारण के यात्रियों से लड़ाई की शिकायतें आती रहती हैं। इस तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए यात्री हेल्पलाइन पर संपर्क करते हैं लेकिन आरटीओ के पास ऐसी कोई सुविधा नहीं है। इसके कारण यात्रियों को ई-मेल के जरिए परिवहन विभाग में शिकायत करनी पड़ती है। हालांकि मेल में कई शिकायतें आती हैं लेकिन उनका ठीक से समाधान नहीं होता है। अब परिवहन विभाग ने मोबाइल ऐप की सुविधा को लागू करने का फैसला किया है।

Read More मुंबई: अंधेरी में बस की टक्कर के बाद चालक पर प्राथमिकी, महिला डॉक्टर समेत कई लोग घायल

ये मोबाइल ऐप की सुविधा २०१७ में सेवा में थी लेकिन तकनीकी कारणों से २०२२ में सेवा बंद कर दी गई थी। इस ऐप का काम महाआईटी को सौंपा गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐप में कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। महाआईटी अगर तकनीकी समस्या का समाधान करने में सफल होती है तो एक महीने के भीतर ऐप को लॉन्च कर दिया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं होने पर नया टेंडर जारी किया जाएगा और आईटी कंपनी को काम पर रखा जाएगा। अगर ऐसा होता है तो मोबाइल ऐप को करीब तीन महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Read More मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

Read More मुंबई : एटीएम से पैसे निकालते समय रहें सावधान! मुंबई में सामने आया चोरी का नया तरीका, ऐसे फंसाते थे कैश


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश