बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कसा तंज, महाराष्ट्र में नव गठित सरकार का जल्दी होगा पतन…

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कसा तंज, महाराष्ट्र में नव गठित सरकार का जल्दी होगा पतन…

Read More "हम जीत गए!": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भविष्यवाणी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शदे की नव गठित सरकार जल्दी गिरेगी। बनर्जी ने आज शहर में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट के पांचवें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे यकीन है कि यह सरकार नहीं चलेगी। यह एक अनैतिक, गैर-लोकतांत्रिक सरकार है। उन्होंने भले ही सरकार जीत ली हो, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र का दिल नहीं जीता।’ मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर अपनी शक्ति का ‘दुरुपयोग’ कर लोकतंत्र को ‘बुलडोज’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘आप अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को बुलडोज कर सकते हैं, लेकिन इस देश के लोग लोकतांत्रिक उपायों से आपको बुलडोज करेंगे।’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी विधायकों को असम में भाजपा द्वारा धन और अन्य चीजों की आपूर्ति कराई गई थी।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की सरकार के अधिकांश विधायकों के द्वारा पार्टी प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने और पहले गुजरात व इसके बाद असम की राजधानी गुवाहाटी में जाकर डेरा जमाने के कारण पार्टी ने अपना बहुमत खो दिया। ऐसे में उद्धव ठाकरे को मजबूरन अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उल्लेखनीय है कि राज्य में शिवसेना से बगावत करके एक अलग समूह बनाने वाले नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई गठबंधन सरकार ने सोमवार को भाजपा के साथ मिलकर शपथ ली और विश्वास मत हासिल किया।

Read More मुंबई : एफडीए ने मुंबई के छह भोजनालयों और बेकरी के लाइसेंस निलंबित किये


Tags:

Related Posts