सीएम एकनाथ शिंदे ने अग्निपरीक्षा पास कर ली, फ्लोर टेस्ट स्कोर रहा 164/99

सीएम एकनाथ शिंदे ने अग्निपरीक्षा पास कर ली,  फ्लोर टेस्ट स्कोर रहा 164/99

मुंबई: महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने अग्निपरीक्षा पास कर ली है. उन्होंने विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास कर लिया है. उनको 164 वोट मिले हैं. वहीं सरकार के विपक्ष में 99 वोट पड़े. कई ऐसे विधायक थे जो वोट नहीं डाल पाये.

कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने विधानसभा में होने के बावजूद वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, इससे विपक्ष को नुकसान हुआ. उद्धव खेमे को वोटिंग के दौरान भी झटका लगा. उनके गुट के दो विधायकों (एक शिवसेना का, दूसरा छोटे दल का) ने शिंदे सरकार के पक्ष में वोट डाला. महाराष्ट्र विधानसभा में वोटिंग पूरी हो चुकी है.

Read More पृथ्वीराज मोहोळ के चोटिल होने के बाद महेंद्र गायकवाड़ बने ‘हिंद केसरी’, सातारा में रोमांचक मुकाबला

एकनाथ शिंदे ने विश्वास मत जीत लिया है. शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े हैं. वहीं सरकार के खिलाफ 99 वोट पड़े. विधानसभा में वोट देते हुए कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल (Kailas Gorantyal) ने कहा ‘अब तक 56 (उनका वोट गिनकर).’ उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में पहले साम, दाम, दंड, भेद जरूरी था. लेकिन अब ईडी, सीबीआई और गवर्नर जरूरी है. इसपर शिंदे गुट ने एतराज जताया.

Read More महाराष्ट्र में 1 जून से 61 दिन की समुद्री मछली पकड़ने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Related Posts