3 जुलाई स्पीकर चुनाव… 4 तारीख को बहुमत साबित करेंगे एकनाथ शिंदे…

3 जुलाई स्पीकर चुनाव… 4 तारीख को बहुमत साबित करेंगे एकनाथ शिंदे…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला: राम मंदिर चंदे में हेराफेरी और ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर केंद्र पर निशाना

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य की विधानसभा में होने वाले विशेष सत्र के संबंध में एक अहम खबर सामने आई है। विधानसभा के विशेष सत्र को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। पहले दो और 3 जुलाई को यह सत्र आयोजित किया जाना था। जबकि अब यह 3 और 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

Read More पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान दुखद हादसा: दम घुटने से एक भक्त की मौत, 52 अन्य को बचाया गया

रविवार को विधानसभा के विशेष सत्र में विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। जिसके बाद सोमवार को एकनाथ शिंदे सरकार को अपना बहुमत साबित करना होगा। महाविकास अघाड़ी सरकार के समय में नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। तब से महाराष्ट्र विधानसभा में कोई भी अध्यक्ष नहीं था। विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में नरहरी झिरवल के पास कार्यभार सौंपा गया था। अब शिंदे सरकार के सत्ता में आने के बाद विशेष अधिवेशन में सबसे पहले स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

Read More पुणे : दुखी अन्ना हजारे का अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू, दिल्ली के कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट का किया समर्थन

बीजेपी की तरफ से राधाकृष्ण विखे पाटिल का नाम स्पीकर पद की रेस में है। जबकि शिंदे गुट की तरफ से प्रवक्ता दीपक केसरकर का भी नाम चर्चा में है। इसमें से किसका नाम फाइनल होगा यह देखना दिलचस्प होगा। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थामा था।

Read More आषाढ़ी एकादशी 2026: क्या 25 जुलाई को मुंबई और महाराष्ट्र में 'ड्राय डे' (Dry Day) रहेगा

हालांकि 2019 में सत्ता का गणित पूरी तरह से बदल गया था और बीजेपी की जगह महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में आई थी। जिसके बाद एनसीपी और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये कई नेताओं के सपने चकनाचूर हो गए थे। इनमें से एक नेता विखे पाटिल भी थे। अब बीजेपी के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद पाटिल को मौका मिलने की संभावना है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश