मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर को मिली जान से मारने की धमकी… सरकार गिरने दो, फिर तुम्हें सड़क पर…

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर को मिली जान से मारने की धमकी… सरकार गिरने दो, फिर तुम्हें सड़क पर…

Rokthok Lekhani

Read More दहिसर पुलिस का कमाल! CEIR और एक्सेल रिकॉर्ड की मदद से 3,500 से ज्यादा खोए मोबाइल बरामद

मुंबई: महाराष्ट्र में जहां एक तरफ सरकार को गिराने और बचाने का खेल शुरू है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई (Mumbai) की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी मिली है। मेयर को यह धमकी एक पत्र द्वारा दी गई है। जिसमें लिखा है, ‘सरकार गिरने दो फिर हम तुम्हें रास्ते पर लाकर मारेंगे’। लेटर में इस बात का भी जिक्र है कि पहले जो धमकी मिली थी। उसे भी हमने ही भिजवाया था।

Read More मुंबई मेट्रो लाइन-2बी के निर्माण स्थल पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, जांच के आदेश

किशोरी पेडणेकर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुंबई पुलिस से शिकायत की है। पत्र लिखने वाले ने खुद का नाम विजेंद्र म्हात्रे लिखा है। किशोरी पेडनेकर ने बताया कि इस तरह की धमकियां पहले भी आ चुकी हैं। पहले भी लोग जान से मारने की बातें कर चुके हैं। लेकिन मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। उन्हें जो भी करना है करें, मैं अपना काम करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि मैं एक शिवसैनिक हूं ऐसी खोखली धमकियों से डरने वाली नहीं। किशोरी पेडणेकर ने बताया कि सरकार गिरने के बाद मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। लेकिन मुझे लगता है कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को बहुमत परीक्षण के लिए अतिरिक्त मोहलत मिलेगी या फिर उन्हें कल होने वाले बहुमत परीक्षण में शामिल होना होगा। इस बात का फैसला आज शाम 5 बजे सुप्रीम कोर्ट में होगा। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने आज सुबह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने मांग की थी कि जब पहले से ही महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर और विधायकों की अयोग्यता के संबंध वाली याचिका अदालत में लंबित है। तो फिर बहुमत साबित करने का आदेश राज्यपाल कैसे दे सकते हैं।

Read More मुंबई : दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी का वीडियो वायरल, ट्रैक पर मारपीट देख लोग नाराज


Tags: