मुंबई के कुर्ला में ढही 4 मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत

मुंबई के कुर्ला में ढही 4 मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब

मुंबई : कुर्ला के नाइक नगर में एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई। मलबे में 20 से 25 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है।कुर्ला में 4 मंजिला बिल्डिंग हादसे में एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई है। वहीं अब तक कुल 12 लोगों को ज‍िंदा बचाया गया है।

Read More मुंबई: झीलों में पानी का स्तर बढ़ा, उपयोगी जल भंडार 7.31% तक पहुंचा

जबक‍ि पांच-छह लोग फंसे द‍िख रहे हैं। राहत बचाव का काम जारी है। कुर्ला, मुंबई में चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आशीष कुमार, एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट बीएमसी के अनुसार अब तक कुल 12 लोगों को बचाया गया है।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

संजय मांजरेकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुंबई ने बताया क‍ि अभी तक हमने 12 व्यक्तियों को बाहर निकाला है और हमें अंदर 5 लोग और फंसे हुए दिख रहे हैं। उनका बचाव अभियान जारी है। हमें लग रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम 1 दिन लगेगा।
मुंबई के चीफ फायर अधिकारी संजय मांजरेकर ने बताया क‍ि करीब 12 बजे ये इमारत गिरी है। सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर आएं और उन्होंने 3 लोगों को बचाया। बचाएं हुए व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति ने बताया की इमारत में 25-30 लोग फंसे हो सकते हैं।

Read More मुंबई : ताज होटल को बीएमसी ने थमाया ₹22 करोड़ का नोटिस, 26/11 हमले के बाद से बाहर लगे बैरिकेड्स का है बिल


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News