मलाड के मालवणी गेट नंबर 7 में 24 साल की शादीशुदा महिला की हत्या…

मलाड के मालवणी गेट नंबर 7 में 24 साल की शादीशुदा महिला की हत्या…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना वाहनों पर कार्रवाई शुरू

मुंबई: आपराधिक घटनाएं मुंबई में लगातार हो रही हैं। ताजा मामला मुंबई के मालवणी इलाके से सामने आया है। जहां एक 24 साल की शादीशुदा महिला की हत्या की गई है। यह पूरी घटना मालवणी के अनारकली गेट नंबर 7 पर हुई है। मृतक महिला का नाम शाहिदा बेगम झुबेर आलम है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि मुंबई के मलाड स्थित मालवणी पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला बेहोश अवस्था में है।

Read More मुंबई: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, वसई-विरार के कई क्षेत्र डूबे

जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घर पर उस समय मृतक का पति झुबेर नौशाद आलम भी था। उसनें पुलिस को बताया कि शाहिदा दो दिनों से बीमार है। बेहोशी की हालात में पुलिस वाले महिला को शताब्दी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तब एक्सीडेंट मृत्यु का मामला दर्ज किया था। अस्पताल में जब मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया गया तो उसमे सामने आया कि उसकी हत्या मुंह और गला दबाकर की गई है।

Read More मुंबई : दादर रेलवे स्टेशन पर महिला से बेरहमी का वीडियो वायरल, ट्रैक पर मारपीट देख लोग नाराज

जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इस मामले में मालवणी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मुंबई के पवई इलाके में मामूली विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी थी। दरअसल इस मामले में एक 16 साल के लड़के ने अपने पिता का मर्डर किया था। आरोपी का पिता अक्सर शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसका पिता मां के साथ मारपीट कर रहा था। उसनें इस दौरान पिता को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद विवाद बढ़ते ही उसनें पिता की हत्या कर दी।

Read More नवी मुंबई : प्रेमी के लिए पति की हत्या, शव के किए तीन टुकड़े; नवी मुंबई में सनसनीखेज खुलासा


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News