इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन के तहत, महत्वपूर्ण बस स्टॉपों पर बेस्ट ने ई-बाइक सेवा की शुरू…

इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन के तहत, महत्वपूर्ण बस स्टॉपों पर बेस्ट ने ई-बाइक सेवा की शुरू…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: मॉल के बाहर ‘एक रुपये सेल’ की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात बन गए

मुंबई : कुछ महत्वपूर्ण बस स्टॉपों पर बेस्ट ने ई-बाइक सेवा शुरू की है। जहां बेस्ट की बसें नहीं पहुंच पाती हैं, ऐसे ठिकानों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए बेस्ट ने यह नए कांसेप्ट वाली ई-बाइक सेवा का शुभारंभ किया है। इसी के साथ देश में ऐसी सेवा देनेवाली बेस्ट पहली परिवहन संस्था बन गई है। बेस्ट के अनुसार इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन सॉल्यूशन के तहत ई-बाइक योजना को लॉन्च किया है। इसके तहत अंधेरी (पूर्व) में ५ बस स्टॉपों पर यह सेवा शुरू की गई है।

Read More मुंबई: गैरहाजिर अफसरों पर प्रशासन का शिकंजा, एसआईआर अभियान में सख्ती

मिली जानकारी के अनुसार बेस्ट की कुछ बसों को बस स्टॉप से यात्रियों को गंतव्य स्थान तक जाने के लिए कड़ी मशक्कत व अधिक खर्च करना पड़ता है। ऐसी जगहों पर बाइक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जब यात्री बस स्टॉप पर उतरेंगे और उन्हें भीतरी क्षेत्रों की तरफ जाना होगा तो बाइक की सेवा ले सकेंगे। अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए यात्री ई-बाइक का उपयोग कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ‘वोगो’ इंडिया कंपनी के साथ समझौता किया गया है।

Read More मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार

फिलहाल इस बाइक को वोगो ऐप से संचालित किया जाएगा लेकिन बाद में इसे बेस्ट के ‘चलो’ ऐप से जोड़ दिया जाएगा। यात्रियों द्वारा न्यूनतम २० रुपए में यह ई-बाइक बुक की जा सकेगी। उसके बाद प्रति किलोमीटर ३ रुपए अथवा डेढ़ रुपए मिनट की दर से चार्ज वसूला जाएगा। इस बाइक की स्पीड २५ किलोमीटर प्रति घंटे होगी। शुरुआत में लोगों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट भी दिए जाएंगे।

Read More मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन