मुंबई के मलाड और अंधेरी में जलापूर्ति का होगा सुधार… पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा

मुंबई के मलाड और अंधेरी में जलापूर्ति का होगा सुधार… पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई हाउसिंग सोसाइटी नियम: मेंटेनेंस, सदस्यों के कर्तव्य और विवाद समाधान को लेकर विशेषज्ञों ने दूर किए भ्रम

मुंबई : मलाड और अंधेरी जलापूर्ति में सुधार किया जाएगा। मनपा इसके लिए 7 करोड़ रुपये खर्च करेगी । जलापूर्ति में सुधार करने के लिए मनपा पाइप लाइन बदलेगी। जिसका काम अक्टूबर के बाद शुरू किया जायेगा और 8 महीने में काम पूरा किया जाएगा। मुंबई वासियो को जलापूर्ति करने के लिए मुंबई के बाहर लगभग १५० किमी दूर से पानी लेकर लोगो की प्यास बुझाई जाती है।

Read More मुंबई : करंट की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल, भारी बारिश के बीच अफरा-तफरी

सात झीलों से प्रतिदिन 3,850 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। मुंबई को पूरे साल भर पानी सप्लाई के लिए सात झीलों में कुल 14,47,363 मिलियन लीटर पानी की जरूरत है। मुंबई में रोजाना होने वाली पानी सप्लाई में प्रतिदिन 27 फीसदी पानी लीकेज में बह जाता है। मनपा इसी लेकिज पर लगाम लगाने के लिए कठोर कार्रवाई शुरू की है।

Read More मुंबई: गैरहाजिर अफसरों पर प्रशासन का शिकंजा, एसआईआर अभियान में सख्ती

मुंबई मनपा ने अब सभी को पानी देने का भी कदम उठाया है जिससे पानी की और मांग बढ़ने की भी संभावना विकट की जा रही है। मनपा अब पुरानी पाइप लाइनों को बड़े पैमाने पर बदलने का बीणा उठाया है। इसी कड़ी में मलाड और अंधेरी में पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का निर्णय मनपा ने लिया है। जिसके लिए मनपा ७ करोड़ रूपये खर्च करेगी।

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर

मनपा ने मलाड और अंधेरी की पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का ठेका दिया है और काम की शुरुआत अक्टूबर महीने में होगी इस तरह की जानकारी मनपा के जलविभाग की ओर से दी गई है। मलाड में गायकवाड़ नगर, म्हाडा कॉलोनी परिसर की पुरानी पाइप लाइन क बदला जायेगा। इसी तरह अंबुजवाड़ी गेट नंबर 8, मलाड मालवानी गांव में 250 मिमी व्यास की पाइप लाइन डालने का काम किया जायेगा।

मलाड मालवानी गेट नंबर 6 पर भी पुरानी पाइप लाइन बदलने का काम किया जायेगा। अंधेरी (पश्चिम) में 250 मिमी व्यास की पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह सभी कार्य अक्टूबर महीने में शुरू होगा और अगले आठ महीनो में पाइप लाइन बदलकर सुचारू रूप से पानी सप्लाई की जाएगी।


Tags: