प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों पर केडीएमसी ने की कार्रवाई, वसूला 15,000 रुपए जुर्माना…

प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों पर केडीएमसी ने की कार्रवाई, वसूला 15,000 रुपए जुर्माना…

trong>Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का प्रचंड दबदबा: 17 में से 16 सीटों पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ

कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों पर प्रशासन द्वारा नकेल कसना शुरू कर दिया हैं। इसी के तहत कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों की बिक्री करने वाले दुकानदारों से 30,000 रुपए का जुर्माना वसूला। प्रतिबंधित प्लास्टिक को खत्म करने के खिलाफ कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में भारी बारिश, चार जिलों में 'रेड अलर्ट'

कल्याण क्षेत्र से दुकानदारों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 15,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी क्रम में डोंबिवली में ठोस कचरा प्रबंधन विभाग की टीम ने विष्णु नगर, डोंबिवली पूर्व रेलवे स्टेशन क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का दौरा कर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के खिलाफ कार्रवाई की और 15,000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया और लगभग 5 किलो प्लास्टिक जब्त की। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के अधिकारियों के अनुसार, आगे इसी तरह प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के खिलाफ अभियान जारी रहेगी।

Read More लोनावला-कर्जत भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित, 17 जुलाई तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट

वहीं, ठाणे महानगरपालिका के घन कचरा विभाग द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में ठाणे महानगरपालिका डॉ। विपिन शर्मा द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार, प्लास्टिक और थर्माकोल जैसी गैर-विघटन शील वस्तुओं को अवैध रूप से बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखा हुआ है। महानगरपालिका प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई में लगभग 123 किलो प्लास्टिक जब्त की और 52,500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। महाराष्ट्र नॉन-डिग्रेडेबल वेस्ट (कंट्रोल) एक्ट 2006 के तहत, महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक और थर्मोकोल आदि से बने नॉन-डिग्रेडेबल आइटम (उत्पादन, उपयोग, बिक्री, परिवहन, हैंडलिंग और भंडारण) पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More पुणे : UBT सेना के 6 सांसदों के विलय पर शाइना NC का बयान


Tags: