ठाणे में 12 जून को नाबालिग ने की थी आत्महत्या…पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ जोड़ी गैंगरेप की धारा!

ठाणे में 12 जून को नाबालिग ने की थी आत्महत्या…पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ जोड़ी गैंगरेप की धारा!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से लाए जा रहे 29 विदेशी जीव जब्त

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में रेप पीड़िता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला जोड़ा। ठाणे के कल्याण क्षेत्र के डोम्बिवली इलाके में 12 जून को हुई एक लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सामूहिक बलात्कार का मामला जोड़ा है।

Read More मुंबई : सड़क पर अचानक आ गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

कोल्सेवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की गैंगरेप और अन्य धाराओं, पॉक्सो कानून और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

Read More मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के चलते विहार और तुलसी झील लबालब, BMC ने दिया अपडेट

एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को उसके मोबाइल फोन में दो नोट मिले हैं जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया है। इस बीच, न्याय की लड़ाई में लड़की के माता-पिता का साथ दे रही शिवसेना की स्थानीय पदाधिकारी आशा रसल और उनके पति की शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी थी।

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग


Tags: