मुंबई के मालवणी में शक्की पति ने किया पत्नी पर एसिड अटैक…

मुंबई के मालवणी में शक्की पति ने किया पत्नी पर एसिड अटैक…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत

मुंबई : पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास होना सबसे जरूरी होता है। जब इस रिश्ते में संदेह का बीज अंकुरित हो जाए तो भयानक रूप धारण कर लेता है। शक की वजह से इंसान गलत कदम भी उठाता है। ऐसे ही मुंबई में रहनेवाले एक पति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शक्की मिजाज पति ने पत्नी पर एसिड अटैक करके जान से मारने का प्रयास किया था।

Read More ठाणे में रेंगता दिखा अजगर, डिवाइडर के पास पहुंचते ही लोगों में दहशत

जख्मी हालत में पत्नी को शताब्दी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मालवणी गेट क्रमांक सात का निवासी है। ६ साल पहले उसका विवाह हुआ था। आरोपी शहर में चूड़ी की कंपनी में काम करता है, वहीं पत्नी गोरेगांव में सुरक्षारक्षक की नौकरी करती थीr। उसके काम करने से नाराज पति उसे मानसिक और शारीरिक यातना देता था।

Read More ठाणे: तंबाकू के खिलाफ अभियान तेज, टीएमसी ने जब्त की सिगरेट और हटाए ठेले

शुक्रवार की रात करीब दो बजे आरोपी ने पत्नी की जमकर पिटाई की और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय निवासी तथा रिश्तेदारों ने महिला और बच्ची को कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार में डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने एसिड का उपयोग किया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर


Tags: