महाराष्ट्र के भिवंडी सनसनीखेज वारदात, युवक ने अपनी ही बीवी को गला घोंटकर मार डाला…

महाराष्ट्र के भिवंडी सनसनीखेज वारदात, युवक ने अपनी ही बीवी को गला घोंटकर मार डाला…

Rokthok Lekhani

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना: 2028 तक बनकर तैयार हो जाएंगे पहले 10,000 घर, निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

भिवंडी : महाराष्ट्र के भिवंडी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां युवक ने अपनी ही बीवी को दर्दनाक मौत देकर उसकी हत्या कर डाली। मर्डर करने बाद युवक सीधा पुलिस थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा-सर मुझे जेल में डाल दीजिए, मैंने अपनी बीवी को गला घोंटकर मार डाला है। उसकी लाश कमरे में पड़ी है, आप जाकर देख लीजिए। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Read More मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू

दरअसल, यह खौफनाक वारदात भिवंडी के कालहेर इलाके की है। जहां मोहम्मद मुस्ताक ने अपनी पत्नी आबिदा खातून नाम की महिला की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नरपोली पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने पूरी कहानी बताकर खुद को सरेंडर कर दिया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक को प्यार करने लगी थी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे।

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

कई बार में उनको बात करते देख चुका था, लेकिन समझाने के बाद उन्होंने मिलना नहीं छोड़ा। फिर शनिवार शाम दोनों को कमरे में अपत्तिजनक हालत में देखा तो मेरा खून खौल गया। जिसके बाद पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि आरोपी मोहम्मद मुस्ताक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला है।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

15 साल पहले आबिदा खातून नाम की महिला से उसकी शादी हुई थी। कुछ सालों पर वह अपने परिवार के साथ काम की तालश में मुंबई आ गया था। आरोपी के पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। लेकिन इस वरादात के बाद पांचों बच्चे अनाथ हो गए हैं। मां की मौत हो गई और पिता अब जेल में पहुंच गया।


Tags: