महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रायपुर के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रायपुर के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

Rokthok Lekhani

Read More माहिम के लूनवाड़ा मेंशन के निवासी चिंतित: खतरनाक पेड़ों को काटने की BMC से तत्काल मांग

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र कराड स्थित मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रायपुर के मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिनों तक युवक ने किसी का फोन नहीं रिसीव किया तब परिजनों को शक हुआ है। उन्होंने युवक के दोस्तों और मकान मालिक से संपर्क किया। जब दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो युवक फंदे पर लटका हुआ था।

Read More मुंबई: 'परिसीमन का आरक्षण से कोई संबंध नहीं', एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी का बयान

महाराष्ट्र पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट जब्त किया है। उसमें कुछ दिनों से परेशान रहने की बात लिखी है। युवक शहर के चर्चित डॉक्टर दंपत्ति का बेटा था। पुलिस ने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश जैन और डॉ. विनीता जैन का बेटा अरिहंत जैन उर्फ मनु महाराष्ट्र में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह इस साल चौथे वर्ष में था। उसने आखिरी बार 15 जून को दोपहर परिजनों से बातचीत किया था।

Read More मुंबई: मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मुंबई की संपत्तियों की नीलामी पर कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

दूसरे दिन उसकी छोटी बहन का जन्मदिन था, लेकिन उसने सुबह फोन नहीं किया। बहन ने खुद ही भाई को फोन किया। अरिहंत ने फोन नहीं उठाया।
उसके बाद परिजनों ने दोपहर में फोन किया। इस समय भी युवक ने फोन रिसीव नहीं किया। फिर रात में फोन किया। इस बार जब फोन नहीं उठाया तब परिजनों को शंका हुई। उन्होंने उसके दोस्तों से संपर्क किया और दोस्त को घर भेजा गया। दोस्त ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब मकान मालिक फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गए। अरिहंत कमरे में फंदे में लटका हुआ था।

Read More पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने पर अमित ठाकरे का तीखा हमला


Tags: