मुंबई में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई करते पकड़े जाने पर दंड भरने के साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है

मुंबई में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई करते पकड़े जाने पर दंड भरने के साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे : डीएम सीधे वोटरों के द्वार, मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को मिली गति

मुंबई : मुंबई में अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई और छंटाई अब महंगी पड़ सकती है। मनपा प्रशासन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई करते पकड़े जाने पर दंड भरने के साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसके साथ ही वट पूर्णिमा त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से बरगद के पेड़ों को न काटने का भी आह्वान किया है।

Read More मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

वृक्ष प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी पेड़ को काटने अथवा छांटने पर महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष संरक्षण और सुरक्षा अधिनियम, १९७५ (१ जनवरी २०१६ तक संशोधित) की धारा २१ के तहत अपराध है। पेड़ों की अवैध कटाई का दोष सिद्धि होने के बाद प्रत्येक अपराध के लिए न्यूनतम १००० से ५००० रुपए तक का जुर्माना और एक सप्ताह से एक वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है।

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली

हर साल वट पूर्णिमा उत्सव के दौरान बाजार में बरगद की शाखाएं बिक्री के लिए लाई जाती हैं। इस त्योहार पर विक्रेता द्वारा सार्वजनिक सड़कों के आसपास और निजी स्थानों पर मौजूद बरगद के पेड़ों की शाखाओं को काटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मुंबई जैसे घनी आबादी वाले शहरों में पेड़ों की देखभाल करने की बहुत जरूरत है।

Read More जंतर-मंतर पर पत्रकारों पर हमला: मुंबई प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा, स्वतंत्र जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ों की संख्या दिन-ब-दिन कम होते जा रही है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। सभी उप उद्यान अधीक्षकों और सहायक उद्यान अधीक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि १४ जून को मनाए जानेवाले वट पूर्णिमा उत्सव के लिए पेड़ों की कटाई न हो सके। इसके साथ ही पेड़ों को काटते समय पकड़े जाने पर संबंधित धाराओं के तहत व्यक्ति को दंडित किया जाएगा।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश