१२वीं में बेटियों ने फिर एक बार परचम लहराया , मुंबई का परिणाम रहा ९०.९१%

१२वीं में बेटियों ने फिर एक बार परचम लहराया , मुंबई का परिणाम रहा ९०.९१%

Rokthok Lekhani

Read More माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

मुंबई : १२वीं में बेटियों ने फिर एक बार परचम लहराया है। राज्य के ९४.२१ प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कोकण रीजन के विद्यार्थी पूरे प्रदेश में अव्वल रहे, जबकि मुंबई के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ९०.९१ प्रतिशत रहा। १२वीं में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है।

Read More मुंबई मुहर्रम जहर कैप्सूल मामला: फैयाज प्रेमजी को और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

उनका परीक्षा परिणाम ९५.३५ प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का पासिंग परसेंटेज ९३.२९ रहा। कोकण विभाग का परीक्षा परिणाम ९७.२१ फीसदी और नागपुर का ९६.५२ प्रतिशत रहा। अमरावती ९६.३४ प्रतिशत, लातूर ९५.२५ फीसदी, कोल्हापुर ९५.०७ फीसदी, नासिक ९५.०३ फीसदी, संभाजीनगर ९४.९७ प्रतिशत, पुणे- ९३.६१ फीसदी और मुंबई के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ९०.९१ प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों को उनके जूनियर कॉलेज से १७ जून को मार्कशीट दी जाएगी। कोकण विभाग पिछले कई वर्षों से बाजी मारता रहा है।

Read More मुंबई : बारिश से मुंबई के कुर्ला-अंधेरी रोड पर जलभराव और गड्ढों की समस्या बढ़ी

इस बार भी कोकण का रिजल्ट पूरे राज्य में नंबर वन रहा है। कोकण विभाग का परिणाम ९७.२१ प्रतिशत आया है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस शैक्षणिक वर्ष में १२वीं की परीक्षा ७५ प्रतिशत लिखित रूप से ली गई थी, जबकि ४० प्रतिशत पाठ्यक्रम पर आधारित प्रत्यक्ष परीक्षा ली गई थी। इसके अलावा मौखिक परीक्षा, आंतरिक राज्य के ९ मंडलों में विज्ञान, कला, वाणिज्य व व्यवसाय निकाय में १४ लाख, ४९ हजार, ६६४ विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से १३ लाख, ५६ हजार, ६०४ विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं और ९३,०६० विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाए।

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली


Tags: