ठाणे मनपा सम्मानित

ठाणे मनपा सम्मानित

Rokthok Lekhani

Read More कोलाबा तट के पास डूब रही टगबोट से 9 लोगों को CISF ने बचाया

ठाणे, शिवसेना पक्षप्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के पर्यावरण प्रेम की सराहना पूरी दुनिया कर चुकी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे पर्यावरण हितकारी योजनाओं को सदैव प्रोत्साहन देते हैं। इसका प्रमाण है ‘मेरी वसुंधरा अभियान।’
प्रति वर्ष की तरह राज्य सरकार के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की प्रतियोगिता में ठाणे मनपा द्वारा किए गए विशेष कार्यों के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में मनपा को सम्मानित किया गया। मनपा को सम्मानित किए जाने के बाद मनपा का काम बोलता है, ऐसी चर्चा शहर भर में हो रही है। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य सरकार के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रति वर्ष पंचतत्व बचाव के लिए किए गए विशेष कार्यों को लेकर स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की प्रतोयोगिता का आयोजन किया जाता है। वर्ष २०२१ में ठाणे मनपा को मेरी वसुंधरा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला था। वहीं मेरी वसुंधरा प्रतियोगिता २०२२ के दौरान कोकण विभाग स्तर पर ठाणे मनपा को विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्व मंत्री बालसाहेब थोरात मौजूद थे। ठाणे मनपा आयुक्त डॉ. बिपिन शर्मा को शिवसेना नेता व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के हाँथों पुरस्कार सौंपा गया।

Read More मुंबई में मानसून की दस्तक, सुबह से बारिश; दक्षिण मुंबई से मीरा रोड तक भीगे कई इलाके

Read More मुंबई पुलिस ने साइबर ठगों का सर्वर हैक किया: 1.24 करोड़ SMS का रिकॉर्ड मिला, फर्जी APK फाइल से करते थे हैकिंग

Read More गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 234 अवैध संरचनाएं हटाई गईं, काम को मिली रफ्तार


Tags: