मुंबई में मानसून पूर्व नालों की सफाई का हुआ पूरा… निकाला गया ९,१०,९५७.६८४ मीट्रिक टन कचरा!

मुंबई में मानसून पूर्व नालों की सफाई का हुआ पूरा… निकाला गया ९,१०,९५७.६८४ मीट्रिक टन कचरा!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई मुहर्रम जहर कैप्सूल मामला: फैयाज प्रेमजी को और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

मुंबई : मुंबई में मानसून पूर्व नालों की सफाई का काम रफ्तार से शुरू है। वहीं मनपा प्रशासन ने नालों से कचरा निकालने की डेडलाइन ३१ मई तय की थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यानी ३० मई को लक्ष्य से अधिक कचरा बाहर निकाला गया है। इसके बाद भी यदि नालों में अतिरिक्त कीचड़ दिखाई देता है तो उसे भी निकाला जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलरासु ने दी।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

ज्ञात हो कि हर साल मध्य मार्च से नालों की सफाई शुरू होती है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है। सात मार्च को निर्वाचित नगरसेवकों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नालों की सफाई का प्रस्ताव लटक गया। हालांकि मनपा आयुक्त व प्रशासक इकबाल सिंह चहल द्वारा प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद ११ अप्रैल से नालों की सफाई का काम शुरू हो गया। इस साल नालों से ३१ मई तक ९,१९, ७९८.७८ मीट्रिक टन कीचड़ निकालने का लक्ष्य था। हालांकि तय अवधि से पहले ही नालों से ९,१०.९५७.६८४ मीट्रिक टन यानी १००.९७ फीसदी कीचड़ को निकाला जा चुका है। इसमें शहर विभाग और मीठी नदी से ३ फीसदी कीचड़ निकालने का काम अभी शेष बचा है। इस कीचड़ को भी निर्धारित समय के भीतर निकाले जाने का विश्वास मनपा प्रशासन ने जताया है।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने ब्लड बैंकों के ऑडिट का फैसला लिया

नालों की सफाई पर निगरानी रखने के लिए सभी सातों परिमंडलों में उड़न दस्ता और नागरिकों से जानकारी के साथ ही शिकायत प्राप्त करने के लिए एक डैशबोर्ड तैयार किया गया है। वहीं ठेकेदारों को नालों की सफाई के काम का भुगतान करते समय डंपिंग ग्राउंड पर कीचड़ डंप करते समय उसका वजन किया जा रहा है। उसके अनुसार उन्हें भुगतान किया जाएगा। नालों की सफाई के काम में देरी करने वाले शहर विभाग के एक ठेकेदार पर ३.५ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है, इसलिए इस साल कम समय के बावजूद जरूरी काम किया गया है।

Read More मुंबई: 'सिग्नल, यार्ड और कार शेड से ट्रेन में न चढ़ें यात्री', सेंट्रल रेलवे ने दी चेतावनी


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News