मुंबई के ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में तीन पिस्टल के साथ धरे गए तीन बदमाश, पुलिस कर रही पूछताछ…

मुंबई के ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में तीन पिस्टल के साथ धरे गए तीन बदमाश, पुलिस कर रही पूछताछ…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में लूट की बड़ी वारदात को पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया है। बाजार में लूट की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने धरा है। इन बदमाशों के पास से पुलिस को ​हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ करने के साथ ही इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने बाजार की रैकी कर कई दुकानों पर सेंधमारी की तैयारी की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लूट को अंजाम देने के लिए ही मुंबई आए थे।

Read More ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती

जानकारी के अनुसार एलटी मार्ग पुलिस ने पाटिल गार्डन के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस को तीन देशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों बदमाश दिल्ली से हैं और मुंबई में सिर्फ लूट के इरादे से ही आए थे। इन्होंने ज्वैलरी हब जावेरी बाजार में लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने देर रात इनकी संदिग्ध ​गतिविधियां देखकर उन्हें रोक लिया। जांच में उनके पास पिस्टल मिलीं तो सारा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई: पश्चिम रेलवे के 80 फीसदी कोच में नहीं हैं सीसीटीवी, लोकल के डिब्बों में टॉकबैक तो लगे, ज्यादातर हैं खराब

अब पुलिस इनसे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बाजार की कौनसी दुकानें इन बदमाशों के निशाने पर थीं। साथ ही इन बदमाशों के अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि जावेरी बाजार आभूषणों के लिए मशहूर बाजार है। इसे मुंबई का ज्वैलरी हब माना जाता है। यहां ज्वैलरी की सैकड़ों दुकानें हैं। यही कारण है कि यह बाजार आतंकियों के निशाने पर भी रहा है। 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोटों के दौरान यहां भी धमाके हुए थे। इसी के साथ 25 अगस्त 2003 और 13 जुलाई 2011 में भी यहां बम धमाके हुए।

Read More  मुंबई : पत्रकारों को धमकी देने पर बिफरे संजय राउत, की कार्रवाई की मांग


Tags: