सपा प्रमुख अखिलेश यादव को राजभर की सलाह, लोकसभा चुनाव जीतना है तो घर से बाहर निकलें सपा मुखिया…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को राजभर की सलाह, लोकसभा चुनाव जीतना है तो घर से बाहर निकलें सपा मुखिया…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4.20 करोड़ रुपये का सोना जब्त

जौनपुर : विधानसभा के चुनाव में सपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घर से निकलने की नसीहत दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि यदि लोकसभा का चुनाव जीतना है तो सपा प्रमुख को घर में न बैठकर फील्ड में निकलना चाहिए।

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना को मिली बड़ी मंजूरी, BEST के दो बस डिपो सौंपने का प्रस्ताव BMC को भेजा जाएगा

विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे ओम प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतना है तो उसकी तैयारी अभी शुरू करने की जरूरत है। यह आराम करने का समय नहीं है। इसके जनता के बीच में निकलना होगा और जिन मुद्दों को लेकर हमने विधानसभा का चुनाव लड़ा था उन मुद्दों के बारे में जनता को समझाना होगा। राजभर ने कहा कि सुभासपा ने तो अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह खुद एक दिन में चार-चार मीटिंग कर रहे है तो इस लिहाज से अखिलेश को इससे अधिक मीटिंग करनी चाहिए।

Read More महाराष्ट्र में RTI अपीलों का बढ़ता बैकलॉग, लंबित मामलों में 38% की बढ़ोतरी से पारदर्शिता पर सवाल

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन 300 यूनिट फ्री बिजली देने, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने और इंटर तक मुफ्त शिक्षा देने जैसे सभी मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा था। इस बारे में जितनी जनता को हम समझा पाए थे उतने वोट गठबंधन को मिले थे। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमे अपने मुद्दों को लेकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना होगा। इसलिए घर में बैठकर आराम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को भी घर से निकलकर जनता के बीच जाना चाहिए।

Read More मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार


Tags: