वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू की प्रियंका चोपड़ा ने

वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू की   प्रियंका चोपड़ा ने

मुंबई:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने ओवर-द-टॉप ओटीटी मंच ‘अमेजन स्टूडियो’ की आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

प्रियंका ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखाकाम पर लौट आई हू।

Read More पुणे यूनिवर्सिटी में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा सुधार की मांग को मिला हजारों युवाओं का समर्थन

‘सिटाडेल’ का निर्माण इटली, भारत और मैक्सिको में स्थानीय निर्माण कंपनियां करेंगी। भारत में मशहूर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके इसके निर्माण का जिम्मा संभाल रहे हैं।

Read More ₹370 बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस की मजेदार एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

इससे पहले, सोमवार को प्रियंका ने अपने प्रशंसकों को बताया था कि 100 से अधिक दिनों तक नवजात गहन देखभाल इकाई एनआईसीयू में रहने के बाद उनकी बेटी घर लौट आई है।

Read More महाराष्ट्र साइबर की बड़ी कार्रवाई: कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत कई लोगों पर FIR

प्रियंका और अमेरिकी गायक निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इस साल जनवरी में उन्होंने सरोगेसी के जरिये अपनी बेटी के जन्म की जानकारी साझा की थी।

Read More ओमान के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय कानून पर उठे सवाल

Tags:

Related Posts