नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिले डेटोनेटर में विस्फोटक की मात्रा बेहद कम थी

नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिले डेटोनेटर में  विस्फोटक की मात्रा बेहद कम थी

नागपुर:नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में पाए गए 54 डेटोनेटर में विस्फोटक की मात्रा “बेहद कम” थी और उनमें धमाका करने की क्षमता नहीं थी। पुलिस विभाग के एक कर्मी ने सोमवार शाम को नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक लावारिस बैग देखा था।

कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बैग में कुल 54 डेटोनेटर मिले थे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार, डेटोनेटर में विस्फोटक सामग्री की मात्रा बेहद कम थी और उनमें धमाका करने की क्षमता नहीं थी।

Read More मुंबई :3.0 ग्रोथ सेंटर के लिए 216 एकड़ भूमि अधिग्रहण, रायगढ़ में विकास को मिलेगी नई गति

कुमार के मुताबिक, डेटोनेटर में मौजूद विस्फोटक पटाखों में इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटक जैसा था।

Read More मुंबई : अब सिर्फ 90 मिनट में मुंबई से पुणे, मिसिंग लिंक से खत्म होगा खंडाला घाट के जाम का झंझट

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, “कोई धमाका या संवेदनशील कार्य करने का इरादा प्रतीत नहीं होता है।”

Read More ₹70 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ‘गॉडमैन’ अशोक खरात की गिरफ्तारी को कोर्ट की मंजूरी

कुमार के अनुसार, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विस्फोटक कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है और घटना की जांच जारी है।

Read More पनवेल में फायर हेल्पलाइन फेल होने पर शिवसेना का अनोखा विरोध, दमकल अधिकारी का निजी नंबर गाड़ियों पर चिपकाया

उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस और जीआरपी यह भी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि रेलवे स्टेशन परिसर में मिला बैग किसका था। एक अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि बैग रखने वाले की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Tags: