पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के आरोप में दो कबाड़ कारोबारी गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के आरोप में दो कबाड़ कारोबारी गिरफ्तार

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो पुलिसकर्मियों को अपने गोदाम में बंधक बनाकर रखने के आरोप में दो कबाड़ व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कल्याण नगर के महात्मा फुले चौक (एमएफसी) थाने के दो पुलिसकर्मियों ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को रेल की पटरी चोरी होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोदाम का निरीक्षण किया था।

Read More मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत

उन्हें रेल की कुछ पटरियां कबाड़ के अन्य सामान के नीचे पड़ी मिलीं। एमएफसी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक होनमाने ने बताया कि जब पुलिसकर्मी परिसर की जांच कर रहे थे तब आरोपियों ने परिसर के अंदर दो पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर बंद कर दिया।

Read More मुंबई :वेस्टर्न रेलवे का बड़ा बदलाव: ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन रोल आम लोगों के लिए खुला

अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने थाने से मदद मांगी, जिसने वहां कुछ कर्मियों को भेजा और दोनों पुलिसकर्मियों को करीब आधे घंटे के बाद बाहर निकाला गया।

Read More मुंबई : भारी बारिश के दौरान मुकेश अंबानी के काफिले के सामने पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बाद में कबाड़ कारोबारियों शौकत शेख और इसाक भगवान को गिरफ्तार किया और मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को भी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More बीएमसी ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समय सीमा तय की: विद्याविहार कनेक्टर, GMLR और मानखुर्द फ्लाईओवर पर तेजी से काम

Tags: