शहरों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 15 दिनों के लिए 50 रुपये की गई

शहरों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 15 दिनों के लिए 50 रुपये की गई

मुंबई:मध्य रेलवे ने गर्मी के मौसम में स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और ‘अलार्म चेन’ के दुरुपयोग को रोकने के लिए नौ से 23 मई तक मुंबई और पड़ोसी शहरों के कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर स्टेशन और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ-साथ पड़ोसी ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन पर सोमवार से 15 दिन के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

Read More माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘मुंबई संभाग में पिछले महीने ‘अलार्म चेन’ खींचने के 332 मामले सामने आए। इनमें से केवल 52 बार उचित वजह से ‘अलार्म चेन’ खींची गई, जबकि 279 बार बिना किसी वाजिब कारण के ऐसा किया गया।’’

Read More मुंबई:  जमानत रद्द होते ही शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पहुंचे पुलिस के पास

सुतार के अनुसार, पर्याप्त या वैध कारणों के बिना ‘अलार्म चेन’ खींचने के लिए रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत 188 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया और जुर्माने के रूप में 94,000 रुपये वसूले गए।

Read More मुंबई : सीजेपी के समर्थन में मुंबई, पुणे और नागपुर में भी हुए विरोध प्रदर्शन, एफटीआईआई छात्र संघ भी साथ

मध्य रेलवे ने यात्रियों से गैर-जरूरी कारणों से ‘अलार्म चेन’ न खींचने की अपील की है, क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को असुविधा होती है।

Read More मुंबई में लक्ज़री ज्वेलरी शोकेस की वापसी: 24 से 26 जुलाई तक द सेंट रेजिस में आयोजित होगा 'ज्वेलरी वर्ल्ड एग्ज़िबिशन'

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश