महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के मंदिर में मूर्तियों का निरीक्षण किया एएसआई की टीम ने

महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के मंदिर में मूर्तियों का निरीक्षण किया एएसआई की टीम ने

पुणे:भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई की एक टीम ने रविवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी की मूर्तियों का निरीक्षण किया। एएसआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रिपोर्ट वायरल हुई है, जिसमें दावा किया गया कि सोलापुर के मंदिर में रखी देवी रुक्मिणी की मूर्ति पर लगा ‘वज्र लेप’ नष्ट हो रहा है।

Read More Instagram पर देखा पिकनिक स्पॉट बना मौत का कारण, अमरावती में झील में डूबने से 4 युवाओं की दर्दनाक मौत

अधिकारी के मुताबिक, एएसआई की टीम ने रविवार को सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मंदिर का निरीक्षण किया।

Read More बकरीद से पहले मीरा-भायंदर में बकरों की जांच पर विवाद, BJP नेता Haji Arafat Shaikh ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा,भगवान विट्ठल की मूर्ति अच्छी स्थिति में है। देवी रुक्मिणी की मूर्ति भी ठीक स्थिति में है, बस उसके पैर पर चढ़ी एक परत (लेप) उतर रही है। पुरानी सामग्री को हटाकर एक बार फिर नया लेप लगाने की जरूरत है।’’

Read More महायुती सरकार फिर घिरी: सेव्हन हिल्स हॉस्पिटल और ब्लड बैंक प्राइवेटाइजेशन प्रस्ताव पर सुधार समिति में हंगामा

Tags: