25 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद ठाणे में

25 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद  ठाणे में

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 25 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किये। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कल्याण क्षेत्र में महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के कुछ कर्मी मंगलवार की रात को गश्त लगा रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग वहां बस स्टैंड के पास पहुंचकर किसी को नकली नोट देने वाले हैं।

Read More खारघर में ₹40 लाख की सोने की लूट का खुलासा, शिकायतकर्ता का दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 50 रुपये, 100 रुपये तथा 200 रुपये के नोट बरामद किये जिनका कुल अंकित मूल्य 25 हजार रुपये था।

Read More मुंबई में पानी टैंकर सेवा ठप, भूजल कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटरों की हड़ताल

अधिकारी ने कहा कि तीनों आरोपियों- रजनीश कुमार चौधरी, हर्षद खान और अर्जुन कुशवाह की उम्र 19 साल के आसपास है और वे कल्याण के कोलसेवाड़ी के निवासी हैं।

Read More ठाणे में पानी संकट गहराया, 44 गांव और 145 पाड़ों तक पहुंचाए गए 45 पानी के टैंकर

आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके पास नकली नोट कहां से आए।

Read More सीबीआई का बड़ा एक्शन: 62.42 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में मुंबई की कंपनी और उसके पार्टनर्स पर FIR दर्ज

Tags: