आमिर खान की बेटी आइरा खान मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं

आमिर खान की बेटी आइरा खान मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं

मुंबई:अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान का कहना है कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं और अब उन्हें लगभग आए दिन’’ एंग्जाइटी अटैक पड़ने लगा है और यह अटैक पड़ने के बाद वह खुद को बहुत लाचार महसूस करती हैं।

आइरा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करने के अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से बताया। दरअसल, आइरा ने 2020 में खुद के अवसाद और अन्य मानसिक परेशानियों से पीड़ित होने का खुलासा किया था।

Read More कांदिवली में बाइक चोरी रैकेट का खुलासा: डिलीवरी बॉय को किराए पर देते थे चोरी की गाड़ियां

आइरा ने लिखा, ‘‘मुझे एंग्जाइटी अटैक पड़ने लगे हैं। मुझे घबराहट और चिंता होती है। और मैं बहुत बेचैन हो जाती हूं। इसके बाद मैं रोने लगती हूं। लेकिन, मुझे पहले कभी इस तरह की परेशानी नहीं हुई।

Read More ठाणे में 21 मई को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, पाइपलाइन मरम्मत कार्य करेगा TMC

आइरा (24) ने कहा कि उन्हें कभी-कभी सांस लेने में तकलीफ होती है और दिल की धड़कन तेज होने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। वह कहती हैं, ‘‘साथ में रोना भी बहुत आता है। यह धीरे धीरे होता है।ऐसा लगता है कि जैसे कुछ बहुत बुरा होने वाला है।

Read More कुर्ला और आसपास के इलाकों में जलापूर्ति बहाल, पाइपलाइन मरम्मत के बाद आज कम दबाव से आएगा पानी

वह कहती हैं कि एंग्जाइटी अटैक उन्हें ज्यादातर रात में पड़ता है और वह सो नहीं पाती क्योंकि वह अपने डर को पहचानने की कोशिश करती रहती है, खुद से बातें करती है।

Read More मुंबई में गर्मी से बेहाल लोग, वर्सोवा बीच पर रात बिताने पहुंचे सैकड़ों लोग

लेकिन आइरा साथ ही यह भी बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड और सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखारे से बात कर उन्हें राहत मिलती है और एंग्जाइटी अटैक से संभलने में मदद भी मिलती है।

Tags: