औरंगाबाद पुलिस ने राज ठाकरे की रैली को 16 शर्तों के साथ मिली इजाजत

औरंगाबाद पुलिस ने राज ठाकरे की रैली को 16 शर्तों के साथ मिली इजाजत

मुंबई : औरंगाबाद पुलिस ने औरंगाबाद में राज ठाकरे को जनसभा और भाषण की इजाजत दे दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे 30 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे पुणे से रवाना होंगे. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) नेता बाबू वागास्कर ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि राज ठाकरे के काफिले में करीब 150 वाहन, कारें, एसयूवी होंगी. ठाकरे को ये अनुमति सशर्त दी गई है. ‘महाराष्ट्र में योगी नहीं भोगी हैं’ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान जारी है.

धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं, या उनकी आवाज कम की जा रही है. इस पर राज ठाकरे ने सीएम योगी की तारीफ की है. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में जो हैं वे योगी नहीं, भोगी हैं. राज ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, धार्मिक स्थलों विशेषकर मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और आभारी हूं. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है. लेकिन यहां सभी भोगी हैं.

Read More पनवेल में फायर हेल्पलाइन फेल होने पर शिवसेना का अनोखा विरोध, दमकल अधिकारी का निजी नंबर गाड़ियों पर चिपकाया

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान जारी है. धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं, या उनकी आवाज कम की जा रही है. इस पर राज ठाकरे ने सीएम योगी की तारीफ की है. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में जो हैं वे योगी नहीं, भोगी हैं. राज ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, धार्मिक स्थलों विशेषकर मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और आभारी हूं. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है. लेकिन यहां सभी भोगी हैं.

Read More बकरीद 2026 से पहले मुंबई हाई अलर्ट पर: शहरभर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

महाराष्ट्र में भी लाउड स्पीकर पर सियासत पिछले दिनों से महाराष्ट्र में भी लाउड स्पीकर पर सियासत जारी है. हाल ही में राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अल्टीमेटम जारी किया था पिछले दिनों मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने कहा था, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.’ ठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है.

Read More OBC आरक्षण को लेकर लक्ष्मण हाके का हमला, रोहित पवार और सरकार दोनों पर उठाए सवाल

Tags: