महाराष्ट्र के धुले जिले में कार से 89 तलवारें बरामद चार लोगों को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के धुले जिले में कार से 89 तलवारें बरामद चार लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई:पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले में एक कार से 89 तलवारें और एक खंजर जब्त किया है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने बुधवार को शिरपुर इलाके के सोंगिर फटना में कार का पीछा कर इसे रोका। उस वक्त यह कार धुले शहर की ओर जा रही थी जो मुंबई से करीब 300 किलोमीटर दूर है।

Read More महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की अहम बैठक

धुले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार पाटिल ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर से 89 तलवारें और एक खंजर मिला। उनके मुताबिक कार में चार लोग सवार थे।

Read More एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चार लोगों- मोहम्मद शरीफ मोहम्मद शफीक (35), शेख इलियास शेख लतीफ (32), सैयद नईम सैयद रहीम (29) और कपिल दाभाडे (35) को गिरफ्तार किया है। वे सभी जालना जिले के रहने वाले हैं।

Read More लोनावला-कर्जत भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित, 17 जुलाई तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें डायवर्ट

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सोंगिर थाने में सशस्त्र कानून और मोटर यान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की छानबीन जारी है।

Read More नासिक : प्याज पर मचेगा रार: दाम कम करने पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, किसान हुए उग्र

Tags: